मऊ। 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी विकासखंड के नाथनपुरा ग्राम सभा के यशस्वी प्रधान राम आश्रय भारद्वाज ने ग्राम वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा है गांधी जयंती के शुभ अवसर पर यशस्वी प्रधान एवं प्रधान संगठन मऊ के जिला उपाध्यक्ष राम आश्रय भारद्वाज ने कहा कि अहिंसा परमो धर्म हमें अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए हिंसा से ना तो खुद न समाज की भलाई हो सकती है भारत सरकार 12 संचालित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत अपने ग्राम सभा में साफ सफाई करते हुए लोगों को सदैव स्वच्छ और साफ सफाई करने के लिए प्रेरणा दिए श्री भारद्वाज ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी है हमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री से प्रेरणा लेकर गांधी जी के पद चिन्न पर चलने की जरूरत है।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर ग्राम प्रधान ने ग्राम वासियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
October 02, 2024
0
Tags
