बलिया कांग्रेस अध्यक्ष बोले-पाकिस्तान का बटवारा कराकर नया देश बनाया
रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया के जिला कांग्रेस कमेटी सभागार में भारत रत्न, विश्व में महिला सशक्तिकरण की प्रतीक, आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गयी। कांग्रेस जनों ने मंगलवार की देर शाम आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से विश्व पटल पर भारत को एक सशक्त देश के रूप में स्थापित किया। पाकिस्तान का बटवारा कराकर बांग्लादेश जैसे नए देश को जन्म देकर, सियाचिन को भारत में मिलाना, सिक्किम को भारत में शामिल करना यह सब उनके कामयाबी के गाथा गाते हैं। स्वर्गीय गांधी ने भारत को कभी जाति में बांटने का काम नहीं किया तथा भारत की एकता और अखंडता बनी रहे। इसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। ये लोग रहे मौजूद
गोष्ठी में मुख्य रूप से राजेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश तिवारी, संतोष चौबे, भैया लल्लू सिंह, सुशील श्रीवास्तव, सरिका जयसवाल, गिरिजेश सिंह, बृजेंद्र पांडेय मुखिया, विवेक ओझा, राहुल चौबे, शाहिद अली, अशोक मिश्रा, महाप्रसाद चौबे आदि मौजूद रहे। संचालन सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना ने किया।


