रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में 25 जनवरी 2025 को 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम परियोजना अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विकास भवन में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतदाता शपथ के दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी किरण वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, अधिशासी अभियंता आरईएस, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आशीष कुमार सहित विकास भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
