पीड़ित ने जमीन बेचकर कई किश्तों में दिए पैसे, दस्तावेज भी हड़पे, मुकदमा
रिपोर्ट-प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया में एक बड़े वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मधुबन ढाला भांड़, थाना उभांव की निवासी रंजना यादव ने बेल्थरा बाजार के मनीष यादव पर 36 लाख 48 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोपी मनीष यादव ने पीड़ितों को नौकरी और ठेके का लालच देकर कई किश्तों में पैसे ऐंठे। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 8 फरवरी 2022 को उनसे और पन्नालाल से 20 लाख 50 हजार रुपये, तथा सत्यजीत यादव से 9 लाख 68 हजार रुपये वसूले गए। इसके अलावा, आरोपी ने अपना घर बनवाने के बहाने पन्नालाल से 10 रुपए ब्याज पर 6 लाख 30 हजार रुपये भी लिए। धोखाधड़ी की गंभीरता को दशार्ता है कि आरोपी ने पीड़ितों के आधार कार्ड, चेकबुक, बैंक पासबुक और पैन कार्ड भी अपने कब्जे में ले लिए। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने कृषि मंडी बेल्थरारोड के पास स्थित अपनी जमीन बेचकर यह राशि जुटाई थी। पीड़िता के पास जमीन बेचकर यह राशि जुटाई थी। पीड़िता के पास आरोपी के कॉल्स की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने अपनी धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। यह मामला दशार्ता है कि कैसे नौकरी और व्यवसाय के नाम पर लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
