रिपोर्ट-प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना में विद्युत विभाग ने एक मुश्त समाधान योजना के दूसरे चरण में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शनिवार को विभाग ने कोलोरा, नोनियापुर और करजौली सहित पांच विद्युत उप केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया। विभाग ने बड़े बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 75 कनेक्शन काट दिए और 8 लाख 10 हजार रुपए की बकाया राशि वसूल की। इस दौरान एक सकारात्मक पहलू यह भी रहा कि 185 नए उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया, जो योजना की सफलता को दशार्ता है। एसडीओ नीरज कुमार ने उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल भुगतान करने और केवल वैध कनेक्शन का उपयोग करने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कैंप में अवर अभियंता अरविंद कुशवाहा, छोटेलाल, सत्येंद्र कुमार, रामविलास पासवान सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह कार्रवाई विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
