रिपोर्ट : राहुल पांडेय
बलिया। बैरिया में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर मारपीट भी की। न्यायालय के आदेश पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि एक युवक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया, और जब महिला ने इसका विरोध किया तो 5 लोगों ने उसे जमकर मारा-पीटा और धमकी दी कि अगर वह पुलिस में शिकायत करेगी, तो उसे जान से मारकर फेंक देंगे।
इस मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि आरोपियों कि खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ ने स्पष्ट किया कि युवक पर दुष्कर्म का आरोप है, जबकि बाकी चार लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, जान से मारने की धमकी और बलवा का आरोप है। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है, और अब तफ्तीश की जा रही है। तफ्तीश के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
