रिपोर्ट: प्रिंस प्रजापति
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पूरे एक वर्ष पूर्व अपनी पत्नी को भगा ले जाने के आरोप में मामा ने अपने ही भांजे व उसके माता- पिता के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
आइए जानते हैं पूरा मामला
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव एक व्यक्ति ने न्यायालय में वाद दाखिल किया। जिसकी शादी 16 साल पहले हुई थी। जिसकी शादी के बाद उसकी 3 संताने थी। व्यक्ति का एक भांजा था जो अक्सर उसके घर आता जाता रहता था। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसके भांजे ने उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर उसके साथ अवैध संबंध स्थापित कर लिया। 1 जनवरी को मेरी पत्नी भांजे के साथ मायके जाने की बात कहकर घर से निकली। वो दोनों अपने साथ मेरे छोटे पुत्र व पुत्री को भी अपने साथ लेते गए। जिसके बाद से दोनों का पता नहीं चल सका है। जिसके बाद से मुझे ज्ञात हुआ कि मेरी पत्नी भांजे के साथ भाग गई है।
न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
इसकी शिकायत मैं अपने बहन और बहनोई से करने उनके घर गया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और मुझे भगा दिया। इस मामले को लेकर मैं पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद मामले को न्यायालय में लेकर गया। मामले में न्यायालय एसीजेएम प्रथम के आदेश पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली हैं।
