मऊ में ग्रामीण और परिजनों ने पाया आग पर काबू, दो लोग झुलसे
रिपोर्ट-प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ में एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की जलकर मौत हो गयी। घटना के समय बुजुर्ग को जल रही झोपड़ी से निकालते हुए दो अन्य लोग भी जल गए। ग्रामीण और परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बात दे यह पूरा मामला थाना कोपागंज क्षेत्र अंतर्गत भरथिया कादीपुर गांव का है। गांव निवासी चतुरी प्रसाद (70) गांव के पास एक पुआल की झोपड़ी में रहते थे। झोपड़ी के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली का तार गुजरा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार उसी बिजली के तार से चिंगारी निकल कर झोपड़ी पर गिर गया। अभी किसी को कुछ समझ में आता तबतक झोपड़ी धू-धू कर जलने लगा। आग लगने के बाद आस-पास के लोग जुट गए और बचाव करने में जुट गए। लेकिन आग इतनी भयावह थी कि कोई कुछ नहीं कर पाया। देखते ही देखते पूरी झोपड़ी आग के गोले में तब्दील हो गयी और उसमें सो रहे बुजुर्ग बुरी तरह से जल गए।
गांव के लोग और परिजनों ने स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर भर्ती करा दिया। वहां उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गयी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग झोपड़ी में सो रहे थे। झोपड़ी के ऊपर हाई वोल्टेज तार से चिंगारी निकल कर गिर गयी। जिसके बाद पूरी झोपड़ी में आग लग गयी और झोपड़ी में जलकर बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गयी।