5 पेटी शराब सहित टीवी, डीवीआर गायब, ताला तोड़कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
रिपोर्ट-प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी में बेखौफ चोरो ने देशी शराब की दुकान को निशाना बनाया है। जहां चोरो ने बन्द दुकान का ताला तोड़ लगभग 80 हजार रुपए की देशी शराब, टीवी, सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना पर पहुँची पुलिस जाँच में जुटी रही। कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी मोड़ फोरलेन से होकर पकड़ी जाने वाले मुख्य मार्ग पर अनुज्ञापी आलोक कुमार की देशी शराब की दुकान है। जहां बेखौफ चोरों ने बन्द दुकान का ताला तोड़ दिया। दुकान में से 5 पेटी देशी शराब, पास मशीन व टीवी चोरी कर लेकर फरार हो गए।
देशी शराब की दुकान पर बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चोरों ने तोड़ दिया। चोर दुकान के अंदर पहुंचते ही अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिये साथ ही डीवीआर खोलकर उठा ले गए। सुबह ग्रामीणों ने चोरी की जानकारी दुकान स्वामी को दिया। दुकान स्वामी आलोक कुमार ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में हुए चोरी की जाँच पड़ताल किया। पीड़ित ने चोरी को लेकर अज्ञात चोरो के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर जाँच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
