रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को मेरे द्वारा IMA भवन का उद्घाटन किया गया था। उक्त कार्यक्रम में मैने डॉक्टरों से अनुरोध किया था के इतना बड़ा भवन हर दिन प्रयोग में लाना चाहिए और इसमें गरीब मरीजों के मुफ्त देखने की व्यवस्था होनी चाहिए। मेरे अनुरोध को स्वीकार करते एसोसिएशन ने मुफ्त क्लिक चलाने के लिए मेरे हाथों उद्घाटन कराया। मुझे बताया गया के 35 चिकित्सकों 2 घण्टे समय देनी की मंजूरी दे दी है। हर दिन एक डॉक्टर यहां मरीजों को मुफ्त में देखेंगे। अगर उस दिन मरीज की बीमारी के हिसाब से डॉक्टर की ड्यूटी नहीं होगी तो वहीं की पर्ची से संबंधित डॉक्टर के हॉस्पिटल में जांच होगी। इस कार्यक्रम में नगर के अधिकतर चिकित्सक मौजूद थे।
