रिपोर्ट : रामदुलारी पटेल
बाराबंकी। के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में 18वीं चौधरी आसिफ अली मेमोरियल ऑल इंडिया प्राइज मनी क्रिकेट लीग का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह 'गोप' द्वारा किया गया कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सोशल एक्टिविस्ट अपर्णा मिश्रा रहीं। तत्पश्चात मुक्तिती ने आसिफ अली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और एक गेंद खेल कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अख्तर अजीज खान ने मुख्य अतिथि महोदय को पुष्प गुच्छ देकर उनको सम्मानित किया एवं बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ० जावेद ने एवं उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा "बब्बू" ने मुख्य अतिथि महोदय को मोमेंटो देकर के उनका स्वागत किया
उद्घाटन मैच में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने जालौन जिला क्रिकेट एसोसिएशन को 5 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जालौन जिला क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अपूर्व सिंह में 38 रन, प्रतीक सिंह ने 31 रन एवं नवनीत कुमार के 28 रनों की बदौलत 41.3 ओवरों में 197 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आतिफ साजिद ने 4 विकेट, जमशेद आलम एवं अक्षदीप नाथ ने क्रमशः 2-2 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अक्षदीप नाथ ने 92 रन, कुशाग्र सिंह ने नाबाद 69 रन एवं विनायक निगम के 12 रनों की बदौलत 32.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
जालौन जिला क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभय द्विवेदी ने 2 विकेट, नवनीत कुमार एवं आयुष पांडे ने क्रमशः 1-1 विकेट प्राप्त किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त रूप से डॉ० विवेक वर्मा एवं आफाक अली ने अक्षदीप नाथ को उनके बेहतरीन खेल के लिए दिया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह 'गोप', सोशल एक्टिविस्ट अपर्णा मिश्रा, बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अख्तर अजीज खान, सचिव डॉ० चौधरी अहमद जावेद, मोहम्मद आसिफ, अतीक अहमद शद्दु, अफाक अली, तारिक़ जिलानी ,वीरेंद्र यादव, सुजीत चतुर्वेदी, जतिन चौधरी,आदि उपस्थित थे।
