मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताई पूरी घटना
रिपोर्ट : रंजना त्रिपाठी
देवरिया। देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना इलाके के एक गांव में रहने वाला शख्स हैवान बन गया। हैवान बाप ने ढाई माह पहले अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बाहर चला गया।
एक दिन पूर्व घर आने पर पीड़िता की मां और पिता के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद पीड़ित की मां ने रविवार को पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, भाटपाररानी थाना इलाके के एक गांव निवासी महिला ने थाने में सूचना दी कि उनकी 13 साल की पुत्री के साथ उसके बाप ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।