चयन हेतु साक्षात्कार 27 एवं 28 मार्च को
मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद पाण्डेय ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित अनु० जाति/अनु०जन जाति एवं पिछडे वर्ग के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, मऊ से सम्बद्ध शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र में कार्यालय प्रबन्ध प्रशिक्षण के अन्तर्गत हिन्दी टंकण, हिन्दी आशुलिपि, कम्प्यूटर प्रशिक्षण के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, सामान्य अग्रेजी, सामान्य हिन्दी, सचिवीय पद्धति, बुक कीपिंग एवं एकाउण्टेन्सी, सामान्य गणित तथा साक्षात्कार तकनीक आदि विषयों का एक वर्षीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इसका आगामी सत्र 01 अप्रैल 2025 से प्रारम्भ होकर 31 मार्च 2026 को समाप्त होगा प्रवेश हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट है परन्तु हाईस्कूल में अग्रेजी विषय के साथ उर्तीण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु सीमा 1 अप्रैल 2024 को न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी / अभ्यर्थिनी आवेदन-पत्र का निर्धारण प्रारूप कार्यालय से प्राप्त करके दिनांक 24 मार्च 2025 तक जिला सेवायोजन कार्यालय, मऊ में जमा करें। चयन हेतु साक्षात्कार दिनांक 27 मार्च 2025 को अनु० जाति / अनु०जनजाति तथा दिनांक 28 मार्च 2025 पिछडे वर्ग के अभ्यर्थियों का निर्धारित है। साक्षात्कार के समय उक्त तिथियों को अपने शैक्षिक योग्यता तथा जाति से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र मूल रूप से लेकर प्रातः 10 बजे इस कार्यालय में उपस्थित होवे ।