रिपोर्ट : रंजना तिवारी
बरहज: बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज के राष्ट्रीय सेवा योजना सिविल के तीसरे दिन बुधवार को स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली।
रैली कॉलेज से होते हुए लवरची पहुंची। यहां मोहल्ले के लोगों को स्वयंसेवकों ने पर्यावरण को लेकर जागरूक किया। पेड़ पौधों से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनीत कुमार पांडे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व है इसके लिए सभी को पौधारोपण करना चाहिए।
इसके पश्चात कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।