धूता के ग्राम प्रधान समेत 4 लोगों को राजस्व विभाग का नोटिस
रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
जगतपुर ब्लॉक की धूता ग्राम पंचायत में एक नाली का पानी नहर में गिरने से उत्पन्न विवाद सामने आया है। यह नाली ग्राम प्रधान बलराम यादव के घर से होते हुए नहर तक जाती है।
सिंचाई विभाग के सीचपाल ने कई बार मौखिक रूप से इस समस्या को बताया था। उन्होंने कहा कि नाली का पानी नहर में न छोड़कर किसी दूसरी दिशा में मोड़ा जाए। नहर में कीचड़ जमा होने से सफाई में काफी परेशानी होती थी।
जब उनकी बात को नजरअंदाज किया गया, तो सीचपाल रमेश सिंह बघेल ने कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान बलराम यादव, रामबहादुर यादव, सुखलाल साहू और बाबा राम नरेश भारतीय को नोटिस जारी कर दिया।
नोटिस मिलने के बाद सभी लोग तुरंत हरकत में आए। समस्या का समाधान करते हुए नाली में पाइप डालकर पानी को पास के तालाब की तरफ मोड़ दिया गया है।
