रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ के घोसी में पीस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार संविधान की मूल भावना के विपरीत काम कर रही है।
डॉ. अयूब ने कहा कि हिंदुत्व की बात करने वाली बीजेपी ने राष्ट्रपति को मंदिर में प्रवेश का अवसर तक नहीं दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कठमुल्लों वाले बयान की भी आलोचना की।
बैठक में गठबंधन दल एकलव्य पार्टी के अध्यक्ष अरविंद निषाद, किसान पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा और मौलिक अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष जेपी शास्त्री मौजूद रहे। डॉ. अयूब ने बताया कि पार्टी प्रदेश की हर विधानसभा में भ्रमण कर लोगों से जुड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न पार्टियों ने मुस्लिम, ईसाई और अनुसूचित जाति को आरक्षण से वंचित रखकर गुमराह किया है। पीस पार्टी इन समुदायों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। बैठक में पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष कुतुबुद्दीन खान, सनाउल्लाह, महबूब, सलाहुद्दीन समेत कई नेता मौजूद रहे।
