काफी देर तक ट्रैक के पास बैठी रही, लोग बात करने पहुंचे तो नहीं दिया जवाब
रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। मऊ में गुरुवार सुबह एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। यह घटना सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुवराबोझ गांव के पास वाराणसी-भटनी रेलखंड पर हुई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 40 वर्षीय महिला सुबह से रेलवे ट्रैक के पास बैठी थी। आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने उससे बात करने की कोशिश की।
उन्होंने वहां बैठने का कारण पूछा, लेकिन महिला ने कोई जवाब नहीं दिया।
कुछ देर बाद महिला ट्रैक के पास टहलने लगी। गोरखपुर से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को देखते ही वह ट्रैक पर लेट गई। ग्रामीण कुछ कर पाते, इससे पहले ही दुर्घटना हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और सरायलखंसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
