एक लड़की दर्द से तड़प रही है महोतरमा आराम फरमा रही है
रिपोर्ट : रंजना तिवारी
देवरिया। भाई कह रहा है सिस्टर देख लो सिस्टर कह रही है यहाँ से ले जाओ भाई कह रहा है मेडम में कहा जाऊ लेकर फिर भी महोतरमा आरमा फरमाने में व्यस्त है किस बात का मेडिकल कॉलेज किस बात के डॉक्टर सहाब गरीबो पर भी रहम करिए।
मामला देवरिया जनपद के मेडिकल कॉलेज का है जहाँ एक लकड़ी उम्र 19 है जिसके पेट में इन्फेक्शन और गांठ की समस्या है जिसका ईलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में हो सकता है फिर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जाने के लिए क्यों कहा जा रहा है क्यों डॉक्टर उस भाई की समस्या कों नहीं सुन पा रहे है क़्या देवरिया मेडिकल कॉलेज में कोई भी ऐसा डॉक्टर नहीं है जो गाइनी का उपचार कर सके। जिस लड़के के भाई ने हर रिस्क लेकर एडमिट किया है जिस मेडिकल कॉलेज का नाम सुनकर एकौन से देवरिया आया है उसकी सुनवाई क्यों नहीं क्युकी वो गरीब है किसी प्राइवेट में नहीं ले जा सकता तो उसका फायदा क्यों उठाया जा रहा है।
महोदय प्रिंसिपल साहब कभी कभी तो आप जमीनी हकीकत जा जाकर देखिए लोगो कों रेफर करके कहा भेजा जाता है। प्रिंसिपल साहब इतना बड़ा हॉस्पिटल और एक पेट से संबंधित इलाज नहीं। क़्या पता उस लड़की का क़्या होगा जो इस समय दर्द से तड़प रही है। महोतरमा सोने में व्यस्त है लेकिन शायद उनको नहीं पता यहाँ किसी के जिंदगी और मौत का सवाल हो सकता है। यह मामला कई और का नहीं आपके मेडिकल कॉलेज देवरिया वार्ड 1 का है। जहाँ मरीज लाचार और सिस्टर मस्त है।