रिपोर्ट : विद्यानंद
देवरिया। जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बरवा उपाध्याय में मारपीट में घायल तारकेश्वर गुप्ता की उपचार के दौरान मौत हो गई अधेड़ की मौत की सुचना घर आते ही परिवार मे मातम छा गया इस घटना में अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है आपको बता दें कि बरवा उपाध्याय में छः फरवरी की रात तेज रफ्तार से बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद में दिनेश गुप्ता की पिट पिट कर हत्या कर दी गई थी जबकि तारकेश्वर गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे मंगलवार को व्यापारी नेता संपूर्णानंद गुप्ता के नेतृत्व में दिनेश गुप्ता के बेटे सचिन व घायल तारकेश्वर गुप्ता के बेटे आदित्य के साथ ही साहु समाज के नेता रमाशंकर साहु ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और घटना से अवगत कराया गया मुख्यमंत्री ने घायलों का हाल जानने के बाद तारकेश्वर गुप्ता को प्राइवेट हॉस्पिटल से निकाल कर पिजी आई में शिफ्ट का आदेश दिया था अभी पिजी आई में शिफ्ट करना की कवायद चल रही थी कि इसी बीच तारकेश्वर गुप्ता की मौत हो गई मौत की सुचना घर आते ही परिवार मे कोहराम मच गया इधर मौत की खबर पहुंची और दुसरी तरफ देवरिया पुलिस ने एक आरोपी मुकेश यादव जो फरार चल रहा था को इनकाउंटर में पैर में गोली मारी गई और गिरफ्तार किया।
