मुरली मनोहर पांडेय
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के चिंतामणिपुर में मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, लेकिन परिजनों के आग्रह पर पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया।
पंचनामा के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। बताया जा रहा है कि चिंतामणिपुर निवासी महेन्द्र राम की 8 वर्षीय पुत्री प्रत्युशा रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सवराचंवर स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा थी। मंगलवार की सुबह वह स्कूल जा रही थी, तभी ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से प्रत्युशा की मौत हो गयी।
