कोर्ट मैरिज के बाद मिला एक शव और फिर पलटी कहानी
मुरली मनोहर पांडेय
आगरा। यूपी के आगरा से खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक बोरे में लाश मिली तो पूरे टेढ़ी बगिया इलाके में हड़कंप मच गया. राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मृतका की पहचान गीता के रूप में हुई. हत्या किसने की इस बात का खुलासा तो अभी हो नहीं पाया, लेकिन तीन लोगों पर शक है. मृतका के बेटे, भाई और भाभी. तीनों फिलहाल फरार हैं.
बताया जा रहा है कि मृतका के बेटे का अपनी ही मामी से चक्कर था. दोनों ने कोर्ट मैरिज तक कर ली थी. लेकिन यह बात मामा को बिल्कुल रास न आई. इस कारण मृतका का अपने भाई के साथ कई बार विवाद भी हुआ. पुलिस ने बताया कि मृतका गीता देवी और उसका पति प्रताप सिंह माता वाली गली टेढ़ी बगिया में रहते थे. दोनों मजदूरी करते थे. उनके तीन बच्चे हैं.
बड़ा बेटा भूरा 19 साल का है. गीता के घर के सामने ही उसका भाई रवि अपनी पत्नी रोशनी के साथ रहता था. भूरा और रोशनी कब एक दूसरे को दिल बैठे, किसी को पता न चल सका. फिर दोनों शादी करने की सोचने लगे. गीता के भाई को जब इस अफेयर को भनक लगी तो उसके होश उड़ गए. इस बीच 16 फरवरी को भूरा अपनी मामी रोशनी के साथ घर से फरार हो गया. करीब 8 दिन बाद भूरा वल्लभगढ़ में मिल. परिजन उसे वापस ले आए और रोशनी भी दो दिन बाद घर वापस आ गई.







