रिपोर्ट : रंजना तिवारी
गौरी बाजार देवरिया। आज दिनांक 2 मार्च को गौरी बाजार चीनी मिल प्रांगण में किसान मजदूर की बैठक करते हुए मजदूर नेता ऋषिकेश यादव ने कहा कि जिला प्रशासन हमें मजबूर कर रहा है और अनिश्चितकालीन धरना मजदूर किसान शुरू करने जा रहे हैं यह लड़ाई इस बार आर पार की होगी जब तक मजदूर किसान का पाई पाई बकाया भुगतान हो नहीं हो जाता है इस शासन काल में बैठे हुए अधिकारी मजदूर और किसनो को शोषण करने में लगे हुए हैं मजदूर किसानों का अभिलंब भुगतान नहीं हुआ तो मजदूर और किसान सड़कों पर उतरने का काम करेंगे मजदूर के पक्ष में हुए फैसले को जिला प्रशासन उद्योगपतियों की दवाव में लागू न करना जिला प्रशासन का नाकामियों का खुलासा करता है मजदूर किसान आज 10 सालों से हर रविवार को अपनी बैठक कर इस मजदूर और किसान विरोधी सरकार और सरकार की में बैठे हुए जिले के अधिकारी मजदूर की बकाया भुगतान करने में आनाकानी कर रहे हैं जो किसान और मजदूर अब बैठने वाले नहीं हैं अब संघर्ष करने का मन बना लिया है आज की इस बैठक में भारी संख्या में मजदूर किसान तथा मृत्य आश्रित माता और बहाने उपस्थित रही।