रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। बलिया के नरही थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की दलित बस्ती में बड़ा हादसा हुआ। अज्ञात कारणों से लगी आग में दर्जनभर झोपड़ियां और टीन शेड जलकर राख हो गए।
आग लालमोहर राम के घर से शुरू हुई। तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। विजयकांत राम, कुसुमी देवी, महावीर, रमाशंकर, जोगिंदर, रामाशीष, सुखरी देवी, विशाल और बादल समेत कई लोगों की झोपड़ियां जल गईं।
घटना की सूचना मिलते ही नरही थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी मौके पर पहुंचे। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी दो घंटे तक नहीं पहुंची। इस देरी से ग्रामीणों में आक्रोश था।
आग में प्रभावित परिवारों का सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। अब ये परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
