मुरली मनोहर पांडेय
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में घायल मरीजों की सहायता और फंसे यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अजित पवार ने कहा, "घबराओ मत, मैं खुद सबसे बात कर रहा हूं।"
उन्होंने महाराष्ट्र सहित पूरे भारत के प्रभावित लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने का वादा किया। इसके लिए मंत्रालय में एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है, ताकि जरूरतमंदों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जा सके।
अजित पवार के निर्देश पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के नेतृत्व में NCP की युवा इकाई प्रभावितों की मदद के लिए दिन-रात जुटी हुई है। पार्टी ने घायलों के इलाज और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास शुरू कर दिए हैं।

