सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा मेरा 6: 50 लाख रुपए लेकर बैठें हैं
आजमगढ़। जनपद की जानी-मानी शख्सियत और राजा साहब के नाम से चर्चित डॉक्टर संतोष कुमार मिश्रा आए दिन अपनी कार्यशैली से चर्चा में बने रहते हैं। कभी भारी संख्या में पौधरोपन तो कभी गरीबों में कंबल वितरित जैसे सामाजिक कार्यों में उनको अक्सर आगे देखा जाता है। सबसे बड़ी बात तो यह रही कि उनके द्वारा अपने माता-पिता की प्रतिमा लगवा कर एक कीर्तिमान स्थापित किया गया। उनके द्वारा उठाया गया यह कदम लोगों के बीच काफी सराहा गया और लोगों ने इसकी बहुत तारीफ भी की। पिछले दिनों अपने जन्म दिवस के अवसर पर उनके द्वारा एक आयोजन किया गया था, जिसमें उनके द्वारा आगामी चुनाव को लेकर बिगुल भी फूंका गया, उनके समर्थकों ने केक काटकर उनको बधाई दिए। इस दौरान सोशल मीडिया पर आए कमेंट ने फिर राजा संतोष कुमार मिश्रा को चर्चा में ला दिया। सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा कहा गया है कि राजा संतोष मिश्रा मेरा 6:30 लाख रुपए लेकर बैठ गए हैं जो मुझे वापस नहीं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगे इस आरोप से राजा संतोष मिश्रा के नाम की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है। फिलहाल न्यूज़ पोर्टल इस आरोप की पुष्टि नहीं करता है।
