रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के डेहरा में विशेशर गंज के पास यह हादसा हुआ। प्रतापगढ़ के लालगंज से एक परिवार शादी समारोह से अपने घर गुजीपुर लौट रहा था।
कार में सवार शालिनी सिंह (26), रोशनी सिंह (23), अखिल प्रताप सिंह (23), अभय प्रताप सिंह (31) और दो बच्चे थे। सभी अमेठी के थाना संग्रामपुर के गुजीपुर के निवासी हैं। ग्रांड विटारा में शादी समारोह से लौटते समय चालक अभय प्रताप सिंह को नींद आ गई। इसी कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में भर्ती कराया गया है। अभय प्रताप सिंह और दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। शालिनी सिंह की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।