रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। बेल्थरा रोड के बहुता चक उपाध्याय में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार और साज-सज्जा का कार्य श्रावण मास से पहले पूरा करने के लिए ग्रामीण पूरे जोश के साथ जुट गए हैं। इस मंदिर के साथ गांव और आसपास के लोगों की प्राचीन काल से गहरी आस्था जुड़ी हुई है।
मंदिर के अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए ग्रामीण दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। गांव के समाजसेवी गब्बर सिंह मंदिर परिसर में मिट्टी भराई का कार्य करा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया है कि मंदिर की साज-सज्जा और जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर का नवीनीकरण होने से श्रावण मास में पूजा-अर्चना और भक्ति का माहौल और भव्य होगा। ग्रामीणों की एकजुटता और समर्पण से मंदिर अपने पुराने वैभव को पुनः प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।
