रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर। कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत आज तीसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पलिया विधान सभा के क्षेत्र के ग्राम रानी नगर, इंद्रा नगर, भीरा, मैलानी एवं पसियापुर आदि ग्रामों एवं कस्बों की बैठकें हुई l
उक्त बैठकों की अध्यक्षता प्रहलाद पटेल ने की बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे जी की गरिमामई उपस्थिति रही l विशिष्ट अतिथि के रूप में फ्रंटल संगठनों के कोऑर्डिनेटर उमाशंकर पांडे भी रहे l
उक्त बैठकों को संबोधित करते हुए नकुल दुबे ने कहा कि संगठन सृजन अभियान सिर्फ किसी पद को भरने की एक प्रक्रिया नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की बुनियाद को मजबूत करने की सोच है l संगठन सृजन के माध्यम से ऐसी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को नेतृत्व दिया जाएगा जो लोग अपने आप को संगठन के लिए समर्पित रखते हैं l
साथ ही श्री दुबे ने यह भी कहा कि पलिया क्षेत्र विकास से आज भी अछूता है विगत वर्षों में गैर कांग्रेसी सरकारें आई और गई इस क्षेत्र के लिए कांग्रेस के अलावा किसी ने कुछ नहीं किया यह क्षेत्र बाढ़ की विभीषिका से आज भी झेल रहा है l
उमाशंकर पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में अनुभवी जुझारू युवाओं को भी मौका पार्टी देगी जिससे आने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ कर परचम लहराएगी l
कार्यक्रमों के उपरांत पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे जी एवं उपस्थित कांग्रेस जनों ने नगर भीरा व मैलानी में वरिष्ठ जनों से शिष्टाचार भेंट भी की l
उक्त जानकारी रवि तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी l
उक्त बैठकों में प्रमुख रूप से उपस्थित बलराम गुप्ता, के के मिश्रा, प्रेम कुमार वर्मा, अजय दारोगा, दिनेश शर्मा, ब्रज मौर्य आशीष मिश्रा आशिफ अली आदि सैकड़ो कांग्रेसी जन उपस्थित रहे l
