रिपोर्ट-रामदुलारी पटेल
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में लोकसभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग बाराबंकी की जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक आहूत की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डा० शैलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 390 निरीक्षण, 175 छापे, 175 नमूनें, 241 सर्वे नमूने, एमडीएम, पीडीएस, आईसीडीएस के क्रमश: 64, 13 व 29 नमूनें संग्रहीत किये गये । इसी अवधि में 65 नमूनें मानक के अनुरूप नहीं (51 नमूनें अधोमानक, 05 नमूनें मिथ्याछाप/नियमों का उल्लंघन तथा 08 नमूनें असुरक्षित) पाये गये। इसी अवधि में 110 किग्रा0 बेसन मूल्य 15,000/- रुपये, 200 किग्रा0 बूंदी मूल्य 40,000/- रूपये तथा 14200 लीटर पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर मूल्य 2,84,000/- सीज किया गया। 1100 किग्रा0 दूषित मिठाइयाँ, खोवा, फल सब्जी आदि अनुमानित मूल्य 2,50,000/- विनष्ट कराये गये तथा इसी अवधि में अभियोजन के अन्तर्गत न्याय निर्णायक न्यायालय में 42 वा
