रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में घाघरा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत का मामला सामने आया। यह हादसा उसे वक्त हुआ जब दोनों युवक सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे यह दोनों युवक घाघरा नदी में नहाने चले गए। ऐसे में स्थानीय लोगों ने गहरे पानी में जाने से मना किया।
बावजूद यह युवक नहीं माने और गहरे पानी में चले गए। जहां डूबने से दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान महिला गांव के रहने वाले सुधांशु राय और धनौली गांव के रहने वाले अभिषेक राय के रूप में हुई। मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह महुला गांव के आठ युवक घाघरा नदी में नहाने गए थे। इनमें सुधांशु, अभिषेक, कार्तिक, सब्बी, निखिल, किशन और सिंटू शामिल थे। गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर पश्चिम घाघरा नदी में नहाने के दौरान सुधांशु और अभिषेक गहरे पानी में चले गए। स्थानीय निवासी ज्ञान निषाद ने उन्हें गहरे पानी में जाने से मना किया था। स्थानीय लोगों के मना करने के बाद भी दोनों युवक नहीं रुके। काफी तलाश के बाद सुबह नौ बजे गोताखोरों ने दोनों शव घटनास्थल से 200 मीटर दूर बरामद किया। सुधांशु राय अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर, अभिषेक राय भी अपने घर का इकलौता चिराग था।
वह अपने ननिहाल महुला में जोगिंदर राय के यहां रहता था। घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल और नायब तहसीलदार सगड़ी मौके पर पहुंचे। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस बारे में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि मामले में जो भी जांच है आगे की की जाएगी।
