रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश कोपागंज के नौसेमर गांव में सोमवार दोपहर एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अंकुश और रघुवीर नाम के दो युवक मोटरसाइकिल से बारह दुवरिया मंदिर जा रहे थे। रास्ते में तीन लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।
युवकों की आवाज सुनकर उनकी चाची गीता बचाने पहुंची। हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन जब अंकुश और रघुवीर घर लौटे, तो हमलावर दस महिलाओं के साथ उनके घर पहुंच गए।
हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की। अंकुश, रघुवीर, गीता और अंकुश की मां सीमा को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
अंकुश की मां ने सात नामजद समेत दस महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


