मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। अधिशासी अभियंता विद्युत परेषण खंड मऊ ने बताया कि 132 के.वी.विद्युत उपकेंद्र मऊ न्यू पर 132 के.वी. में बस का शटडाउन दिनांक 20 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 से 12:00 तक अनुरक्षण कार्य हेतु प्रस्तावित है। जिससे निम्न पोषको 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र गाजीपुर प्रथम, गाजीपुर द्वितीय, बहादुरगंज, कोटवा, मऊ, रस्तीपुर, पनसेरवा, कोर्ट, ताजोपुर, नरईबाध एवं रामगढ़ पंप कैनाल की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

