रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
देवरिया। देवरिया के बरियारपुर नगर पंचायत में एक दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुटरिहवा वार्ड नंबर-5 निवासी सत्येंद्र गौड़ से उनके कुछ दोस्तों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। सत्येंद्र द्वारा मना करने पर दोस्तों ने उन पर हमला कर दिया।
पति की पिटाई देख पत्नी जब बचाने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पत्नी का मंगलसूत्र भी छीन लिया।
पीड़ित पत्नी ने बरियारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


