रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई। यहां 12 वर्षीय सत्यम कुमार गोंड ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना शुक्रवार शाम की है। सत्यम के पिता सत्यप्रकाश गोंड गांव में कहीं बाहर गए हुए थे। इसी दौरान सत्यम ने कमरे में हुक से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


