रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
देवरिया। देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मंगलवार रात 8 बजे परिजन किशोरी को नशे की हालत में भाटपार रानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉ. अजीत गुप्ता ने बताया कि किशोरी के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। उसके गले और हाथों पर खरोंच के निशान मिले। किशोरी ने बताया कि पड़ोस के एक युवक ने उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उसने दुष्कर्म का प्रयास किया।
प्रारंभिक उपचार के बाद किशोरी को विस्तृत जांच के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया। डॉक्टरों ने किशोरी के रक्त का सैंपल अल्कोहल जांच के लिए भेजा है। थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी के अनुसार, मामला छेड़खानी का है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजन अभी कोई जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं।
