रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद नगरा थाना अंतर्गत बुधवार की देर रात गढ़वार मार्ग के रेकुआं मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान 25000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार बदमाश की पहचान सतीश सैनी के रूप में हुआ है जिसके दाहिने पैर में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न स्थानों में लूट और छीनैती के 23 मुकदमे दर्ज हैं आरोपी के पास से तमंचा एक कारतूस एवं एक अदत मोटरसाइकिल बरामद की गई है ।
नगरा थाना अध्यक्ष मैय पुलिस टीम के साथ रेकुआ मोड के पास वाहनों की जांच कर रहे थे उसी समय मोटरसाइकिल से आ रहे संदिग्ध सवार को रोकने का इशारा किया गया लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा टीम ने जब पीछा किया तो फायर कर दिया पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी पूछताछ में बदमाश की पहचान सतीश सैनी गुठली बांसडीह रोड के रूप में की गई अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि इनामी बदमाश ने साथी के साथ 20 मई व 4 जून की रात पकड़ी डी में दुकान से कुछ देसी शराब व नगदी चोरी की थी साथ ही 9 मई को थाना गढ़वार से मोटरसाइकिल व 24 मई को जमुआ नहर पुलिया के पास लूट की वारदात की थी।