रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों से संबंधित सीएम डैशबोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में डीएम द्वारा विभागीय कार्यक्रमों में बी, सी, डी एवं ई ग्रेड प्राप्त करने वाले विभागों की समीक्षा की गई। डीएम ने परियोजना अधिकारी नेडा को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत जिन नगर पंचायत या नगर पालिकाओं से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उसका जल्द निस्तारण किया जाए।
ओडीओपी योजना के अंतर्गत जितने भी लाभार्थियों का आवेदन बैंकों में लंबित है। उनका बैंकवार, ब्रांचवार विवरण तैयार किया जाए। लाभार्थियों को बुलाकर उनके साथ बैठक करके किस ब्रांच और किस बैंक में उनका आवेदन लंबित है।
उसकी जानकारी प्राप्त करें। उनके आवेदनों का जल्द निस्तारण कराया जाए। इसके संबंध में भी एक पंपलेट बनाया जाए, कि ओडीओपी योजना से क्या लाभ होता है। तथा सीएम युवा योजना के अंतर्गत क्या लाभ प्राप्त होता है। तीन सचिवों को निलंबित करने के निर्देश
डीएम की बैठक में पाया गया कि अवधेश कुमार सिंह ग्राम पंचायत सचिव विकासखंड लालगंज द्वारा अपनी ग्राम पंचायत में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष शून्य व्यय किया गया है।
जिस पर डीएम ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाए। इसके अलावा विकासखंड फूलपुर में ग्राम पंचायत सचिव शैलेंद्र और विकासखंड पवई के ग्राम पंचायत सचिव संजय कुमार को भी निलंबित करने का आदेश दिया।
जनपद में कुल 17 परियोजनाएं जो पूर्ण कर ली गई है। परंतु अभी तक हैंडओवर नहीं हो पाई है, के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि 15 दिनों के अंतर्गत पूर्ण परियोजनाओं में जो भी छोटी-मोटी कमियां है।
उसको दूर कर संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाए। सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण को गुणवत्तापूर्ण करें तथा कोई भी शिकायत डिफाल्टर ना हो, इसका ध्यान दिया जाए।
उन्होने कहा कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन रेंडम आईजीआरएस के संदर्भों का वेरिफिकेशन भी मोबाइल फोन द्वारा करें।
सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन विभागों के कार्यक्रमों में जनपद को ए प्लस ग्रेड या ए ग्रेड प्राप्त है। वह उसे बनाए रखें तथा जिन विभागों के ग्रेड बी, सी, डी तथा ई आया है। वह प्रयास कर अपनी विभाग की प्रगति बढ़ाते हुए रैकिंग में सुधार लाना सुनिश्चित करें।
उन्होने कहा कि यदि इसमें कोई समस्या आती है तो स्वयं आकर अवगत कराएं, अन्यथा की स्थिति में यह मान लिया जाएगा कि आप द्वारा अपने कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है।
डीएम की इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।
