रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्राम पूरा के प्राइमरी स्कूल के पास रविवार शाम 8:30 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में हन्ना विनयका निवासी अमर प्रसाद गुप्ता (40) की मौत हो गई। वे अपने 12 वर्षीय बेटे सोनू के साथ दवा लेने लालता रोड की तरफ जा रहे थे। दूसरी बाइक पर पिपरोद निवासी पिंटू रायदास (26) और सोनू यादव (30) सवार थे, जो राजापुर की तरफ जा रहे थे। टक्कर में चारों लोग घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई। तीन घायलों को सीएससी मऊ ले जाया गया, जहां अमर प्रसाद की मौत हो गई। पिंटू रविदास को दूसरी एंबुलेंस से रामनगर CHC पहुंचाया गया। अन्य तीन घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।
मऊ थाना प्रभारी दुर्विजय सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
