बलिया। बलिया के बांसडीह शिक्षा क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अनूप त्रिपाठी ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बिना मान्यता के चल रहे 6 विद्यालयों को सील कर दिया है।
इस क्षेत्र में कुल 16 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय चल रहे हैं। इन सभी स्कूलों को पहले बीआरसी से नोटिस जारी किया गया था। लेकिन नोटिस के बावजूद स्कूल संचालन जारी रहा। इसके बाद शुक्रवार को बीईओ ने खुद मौके पर जाकर कार्रवाई की। जिन स्कूलों को सील किया गया है, उनमें एकलव्य कान्वेंट स्कूल हालपुर, ग्रामीण चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल जयनगर, जीडी पब्लिक स्कूल हरदत्तपुर और कार्मल मिशन स्कूल बांसडीह शामिल हैं। बीईओ ने स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे दोबारा विद्यालय का संचालन न करें। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में हड़कंप मच गया है।


