रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ में शनिवार शाम 7 बजे एक बोलेरो ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए।
घटना भुड़सुरी से आगे रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग की है। किरण चौहान (35) अपने दो बच्चों सूर्यांश (7) और आराध्या (4) के साथ ऑटो में सवार थीं। वे बलिया के ताड़ी बड़ागांव से अपने मायके खड़ार गाड़ी, हलधरपुर जा रही थीं।
हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। ऑटो चालक को कोई चोट नहीं आई है।


