रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
औराई। औराई थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आज 20 जुलाई 2025 को एक बड़ी कार्रवाई में तीन अंतर्जनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी औराई तहसील के पास ग्राम भैदपुर में हुई।
गिरफ्तार अपराधियों में आजमगढ़ के आकाश यादव (24), अंकित निषाद उर्फ कार्तिक (25) और जौनपुर के विपिन प्रजापति (27) शामिल हैं। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आकाश और अंकित के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अपराधियों से दो अवैध तमंचे (12 बोर और 315 बोर), खोखा और जिंदा कारतूस तथा दो स्ट्रिक्ट एल्प्राक्स की गोलियां बरामद हुई हैं। तीनों अपराधियों के खिलाफ आजमगढ़ और भदोही में लगभग दो दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं।
फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह गिरफ्तारी मुकदमा संख्या 312, धारा 123, 303 (2) से संबंधित है।


