ग्राम पंचायत का कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से न रहे वंचित : प्रभारी मंत्री
मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। आज जनपद के प्रभारी मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव राज्य मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने विकासखंड कोपागंज के ग्राम पंचायत चोरपा खुर्द में ग्राम जन चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए संबंधित ग्राम पंचायत में पात्र लाभार्थियों एवं योजनाओं की वस्तु स्थिति का आकलन भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की विस्तृत चर्चा की एवं पिछली सरकारों द्वारा किए गए कार्यों से तुलना करते हुए वर्तमान की केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ की। उन्होंने बताया कि ग्राम चौपाल के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का धरातल पर वस्तु स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही साथ लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंच रहा है कि नहीं यह भी जानकारी लेना है। इस दौरान उन्होंने राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, निराश्रित पेंशन योजना आदि के बारे में ग्राम वासियों से जानकारी ली तथा जो भी सरकारी योजनाओं से पात्र लोग अभी भी वंचित हैं उन्हें इन सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मा. मंत्री जी ने कहा कि देश की आजादी के बाद आज सबसे ज्यादा आवास बनाने का कार्य हमारे भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी किया है। आज चोरपा खुर्द गांव के 121 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हुए है एवं 150 लोगों को आवास देने की कार्यवाही की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 203 लोगों को 12000 रुपए व्यक्तिगत शौचालय बनाने के लिए दिया गया है। किसान सम्मन निधि योजना में इस गांव के 318 पंजीकृत किसानों में से 309 किसानों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। शेष किसानों को भी योजना का लाभ देने के लिए कार्रवाई की जा रही है। मा. मंत्री जी ने ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव में सर्वे कर जो भी लाभार्थी जिस योजना से छूटा है उसको उस योजना का लाभ दिलाए एवं सर्वे सूची को बोर्ड पर चस्पा करें। इस दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि कल गांव में आकर जितने भी लाभार्थियों राशन कार्ड नहीं बन है उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर राशन कार्ड बनवाए। प्रभारी मंत्री ने कहा गरीब बेटियों की शादी का जिम्मा अब सरकार उठा रही है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रतिवर्ष हजारों गरीब बेटियों की शादी कराई जा रही है। पहले अनुदान के रूप में सरकार 51000 देती थी इसे बढ़ाकर अब माननीय मुख्यमंत्री जी ने एक लाख रुपये कर दिया है। जन चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री ने समस्त विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग में संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा केंद्र एवं राज्य के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को दिलाने के निर्देश दिए। इसके पूर्व माननीय मंत्री जी द्वारा विकासखंड रतनपुर के ग्राम छत्तरपुर में स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण भी किया। गौ आश्रय स्थल में 35 पशु मौके पाए गए। माननीय मंत्री जी द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गौ आश्रय स्थल में पर्याप्त मात्रा में भूसे, चारे आदि की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मा. मंत्री जी द्वारा गौ पूजन भी किया गया।
जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार राय, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रामाश्रय मौर्य, जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक श्री इलमारन जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर, जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
