रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। कोपागंज के खुनसेकपुर गांव में एक बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर तीन महिलाओं ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि संचालक महिलाओं के घर गया और उनसे अंगूठा लगवाकर उनके खातों से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
पीड़ित महिलाओं में लीलावती देवी (ओमप्रकाश की पत्नी), काजल और लक्ष्मीना (रामकेवल की पत्नी) शामिल हैं। महिलाओं का कहना है कि जब वे पासबुक मांगती हैं तो संचालक टालमटोल करता है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। वही कोपागंज थाना प्रभारी वीरेंद्र राय ने बताया कि पीड़ित महिलाओं की तरफ से तहरी दी गई है पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है।


