रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। आज ब्लाक मितौली में हिंदू युवा वाहिनी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई, जिसमें ब्लाक मितौली हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाध्यक्ष श्री सूरज तिवारी जी, मोहम्मदी नगर अध्यक्ष मोनिल राठौर जी, ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मदी रमन सिंह जी, कुम्भी ब्लाक उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा जी, सुमित शुक्ला जी, अवनीश तिवारी जी, आनंद वाजपेई जी, आयुष भदौरिया जी, गोपाल तिवारी जी सहित समस्त हिंदू युवा वाहिनी परिवार के कार्यकर्ता गण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर ब्लाक मितौली की नवगठित टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संगठन को सशक्त, अनुशासित व राष्ट्रहित में कार्य करने हेतु सभी को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात अमीरनगर चौकी में एक विवाद का सुलह समझौता कराया।
प्रवीण सिंह चौहान एड. निवास राजापुर बैनी जिला महामंत्री हिन्दू युवा वाहिनी खीरी।


