रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में एक साढ़े चार वर्षीय बच्ची के लावारिस मिलने का मामला सामने आया है। चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर अमित कुमार राय के अनुसार, 12 जुलाई को शाम 7 बजे हेल्पलाइन 1098 पर सूचना मिली। टीम ने तुरंत बच्ची को रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय पहुंचाया।
मेडिकल जांच के बाद बच्ची को वन स्टॉप सेंटर मऊ में रखा गया है। बच्ची अपना नाम, पता या परिजनों की कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्ची को इंदारा स्टेशन पर एक ट्रेन गार्ड ने उन्हें सौंपा था।
*टीम बच्ची के परिजनों की तलाश कर रही*
चाइल्ड लाइन और वन स्टॉप सेंटर की टीम आठ दिनों से बच्ची के परिजनों की तलाश कर रही है। टीम रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, सार्वजनिक स्थल और झुग्गी-झोपड़ियों में खोजबीन कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
चाइल्ड लाइन ने बच्ची की फोटो और वीडियो जारी किए हैं। अगर कोई इस बच्ची को पहचानता है या उसके माता-पिता के बारे में जानता है, तो चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या स्थानीय थाने पर संपर्क करने की अपील की गई है।


