रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। पसगवां थाना क्षेत्र के देहरा अजीतपुर गांव में खुलेआम की गई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक अवैध असलहों और लाइसेंसी बंदूक के साथ फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। फायरिंग से भयभीत ग्रामीणों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। मामले में पीड़ित नितेश ने पसगवां थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच में जुटी है और पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
