थाना फरधान क्षेत्र, के भादुरा गांव का वीडियो वायरल, प्रशासन बेखबर
रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। जिले में खाद की किल्लत और कालाबाजारी अब बेकाबू होती दिख रही है। भादुरा गांव में एक बोरी खाद के लिए लाइन में खड़े किसान पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि समिति में खाद का कृत्रिम अभाव दिखाकर दलालों के माध्यम से मनमानी कीमत वसूली जा रही है, और किसान अपमान व हिंसा झेलने को मजबूर हैं।
प्रशासन की चुप्पी और पुलिस की बर्बरता पर उठ रहे सवाल.
क्या किसानों के हिस्से में अब लाठी ही बची है?
