रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
देवरिया। देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहे पर मंगलवार को किराए को लेकर एक महिला यात्री और ऑटो चालक के बीच विवाद हुआ। महिला द्वारा किराए पर सवाल करने पर ऑटो चालक ने अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद महिला ने उसे चप्पल से पीटा।
घटना के दौरान अन्य ऑटो चालकों ने भी आरोपी का साथ दिया और महिला को धमकाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। घटनास्थल के पास पुलिस पीकेट होने के बावजूद कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
*महिला यात्रियों को करते हैं परेशान*
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, रामपुर चौराहे पर ऑटो चालकों का व्यवहार पहले से ही आक्रामक है। वे विशेष रूप से महिला यात्रियों को परेशान करते हैं। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


