मुरली मनोहर पांडेय
मऊ : मऊ जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की बिजली बिल माफी, समय पर बिजली आपूर्ति न होने और खाद-बीज की समस्याओं को लेकर मंगलवार को मधुबन उप जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजमंगल यादव, पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय, रमन पांडेय और हरिश्चंद्र यादव ने किया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, रामानंद यादव, शिवाजी कन्नौजिया, अमिताभ यादव (बबलू), अमृत मल्ल, महेंद्र सोनकर, कन्हैया गोंड, प्रदुम्न यादव, हफीजुर्रहमान पहलवान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से किसानों की इन समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के किसानों को राहत मिल सके।
