रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
देवरिया। देवरिया में बरहज के लवरछी वार्ड निवासी अरविंद कुमार रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने नंदना पश्चिमी वार्ड निवासी विनय चौरसिया पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
घटना 8 जुलाई की दोपहर की है। अरविंद अपने दो मित्रों मनोज सिंह और सुरेश कुमार के साथ घर से निकल रहे थे। इसी दौरान देवरिया बाइपास पर विनय चौरसिया बाइक से आ पहुंचे। विनय ने अरविंद को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


